कैबिनेट मिनिस्टर ने किया 'रेन-डांस':मंत्रीजी को चाहिए 'कलाकार'; गुटखाबाजों को शिवानी की 'बद्दुआ'




नमस्कार, जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट से उभरे कलाकार अब फ्री हैं। 9 अगस्त के कार्यक्रम के लिए किरोड़ी बाबा उनसे संपर्क कर सकते थे। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। पाली के सोजत स्टेशन को गुटखा खाकर गंदा करने वालों को इन्फ्लूएंसर ने खरी-खरी सुनाई। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में.. 1. मंत्रीजी, कई कलाकार अब फ्री हैं CJP के आंदोलन के कइयों को रोजगार मिला हुआ था। कांग्रेस में जान आ गई थी। जोश में कार्यकर्ता शहर-शहर आंदोलन कर रहे थे। जंतर-मंतर पर डांसर-सिंगर पैदा हो रहे थे। कोई गिटार बजा रहा है। कोई जोरदार डांस कर रहा है। कोई सुरीला गा रहा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही एक झटके में सब जैसे बेरोजगार हो गए। वीकेंड था। रविवार है। दो दिन जेन-जी और नेताजी क्या करेंगे? उधर, भाजपा नेता अपने आगामी कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए हैं। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फोन उठाया और हरियाणवी सिंगर को कॉल किया। बोले- मासूम जी, 9 अगस्त का आदिवासी दिवस पर हम दौसा के मीणा हाईकोर्ट में कल्चरल कार्यक्रम करेंगे। आपको प्रस्तुति देनी है। नेताजी की आंखों के सामने जंतर-मंतर पर इतना बड़ा टैलेंट हंट हुआ। उन्हीं में से कुछ को प्रोग्राम करने बुला लेते। कॉकरोच दुआ देते। 2. कैबिनेट मंत्री का रेन डांस बारिश के कारण आम जन को बहुत परेशानी हो जाती है। ब्यावार के जैतारण में भी हो रही है। रपट पर पानी चल रहा है। सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चे जोखिम से रास्ता पार करते हैं। यह कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का विधानसभा क्षेत्र है। मंत्री जी अपने इलाके में घूम रहे हैं। खराब रास्तों को ठीक कराने की मशक्कतों में जुटे हैं। ग्राम पंचायत सेंदड़ा में ग्राम जैतपुरा से जीतड़ा के बीच पानी की रपट देख आए। अधिकारियों को निर्देश दे दिए। बारिश का मौसम आम जनता के लिए मुसीबत है। किसी की छत टपकती है, किसी की गाड़ी खराब हो जाती है, किसी का ईंधन भीग जाता है तो किसी की फसल तबाह हो जाती है। लेकिन बारिश का मौसम भीगने और गुनगुनाने का भी है। मंत्रीजी का एक वीडियो घूम रहा है। जिसमें वे रंग-बिरंगी छतरी लेकर सड़क पर डांस करते दिख रहे हैं। 3. चलते-चलते.. सरकारी संपत्ति से कितने लोग प्यार करते हैं? सिर्फ वे करते हैं जिन्हें देश से प्यार होता है। देश की शान में नारेबाजी तो कई लोग करते हैं लेकिन अगर वे सड़क पर कचरा फेंक देते हैं, फारिग होने खुले में चले जाते हैं और बसों-ट्रेनों-स्टेशनों को खराब करते हैं तो वे देशप्रेमी कैसे हुए? ऐसा करने वाले सिर्फ दिखावा करते हैं। उनका देशप्रेम दो दिन का होता है-15 अगस्त और 26 जनवरी का। पाली के सोजत रोड स्टेशन का रेनोवेशन हुआ है। यह छोटा सा स्टेशन बहुत खूबसूरत बन गया है। एक स्थानीय थर्ड जेंडर इंफ्लूएंसर शिवानी स्टेशन के कायाकल्प से खुश हैं। प्लेटफॉर्म पर रील भी बनाई। लेकिन दीवारों का हाल देख उनका मूड ऑफ हो गया। दीवारों पर गुटखा थूका हुआ था। शिवानी ने रील बनाकर ऐसे लोगों को खूब खरी-खरी सुनाई और बद्दुआएं दीं। इनपुट सहयोग- स्मित पालीवाल (जयपुर), प्रेम मीणा (जयपुर), दिलीप टांक (प्रतापगढ़), राघवेंद्र गुर्जर (दौसा)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब मंगलवार सुबह 7 बजे मुलाकात होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *