ओरछा में CM काफिले के रास्ते 1 किमी तक जाम:सड़क पर खड़े वाहनों से रूट बदलना पड़ा; SP बोले-होटल संचालक पर होगी कार्रवाई




निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में शनिवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अचानक पहुंचने के दौरान होटल प्रबंधन की पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। होटल ओरछा पैलेस में विवाह समारोह के चलते सड़क पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी मार्ग से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन को काफिले का निर्धारित रूट बदलना पड़ा। सड़क पर खड़े रहे वाहन, काफिले का बदला मार्ग मुख्यमंत्री के काफिले के निर्धारित मार्ग पर होटल से करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी थी। बताया गया कि होटल में आयोजित विवाह समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे, लेकिन उनके वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके चलते वाहनों का दबाव सड़क पर बढ़ गया और यातायात बाधित हो गया। एसपी बोले- पार्किंग व्यवस्था नहीं थी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि होटल प्रबंधन ने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था किए बिना बड़ी संख्या में मेहमानों को बुलाया था। इससे सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बनी और आम लोगों के साथ प्रशासन को भी परेशानी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज कलेक्ट्रेट भवन का करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रात्रि विश्राम शीश महल होटल में निर्धारित है। रविवार को वे निवाड़ी में नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण और छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ विभिन्न हितग्राही योजनाओं के लाभ भी वितरित करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *