Headlines

कैमूर में उत्पाद हाजत से कैदी भागा:भभुआ उत्पाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल




कैमूर जिले के उत्पाद थाना भभुआ में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हरियाणा निवासी अभियुक्त दीपक 04 सितंबर की सुबह हाजत से फरार हो गया। इस घटना के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तीन गृहरक्षकों को हटा दिया गया है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हाजत से पहले भी कैदी फरार हालांकि, इस पूरी घटना ने उत्पाद थाना भभुआ के प्रभारी गुंजेश कुमार की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुंजेश कुमार के कार्यकाल के दौरान कैदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भभुआ उत्पाद थाना में तैनाती के समय हाजत से कैदी फरार हो चुका है। इसके बाद जब उन्हें मोहनिया चेक पोस्ट का उत्पाद प्रभारी बनाया गया, तब भी वहां से एक कैदी हाजत से भाग गया था। कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना अब दोबारा भभुआ उत्पाद थाना प्रभारी बनने पर फिर से अभियुक्त का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। लगातार तीन बार कैदी फरार होने के बावजूद थाना प्रभारी गुंजेश कुमार के खिलाफ अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि इस बार जिला प्रशासन केवल निचले स्तर के कर्मियों पर कार्रवाई करता है या थाना प्रभारी की जवाबदेही तय कर कोई ठोस कदम उठाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *