कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में बिजली पोल गिरा:अज्ञात वाहन की टक्कर हुआ हादसा, सड़क पर बिखरे तार




कोटपूतली शहर की गढ़ कॉलोनी में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का एक पोल टूटकर गिर गया। इस घटना के बाद बिजली के तार भी सड़क पर आ गए। आसपास के निवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम को हुई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची एफआरटी (फर्स्ट रिस्पांस टीम) ने अस्थायी तौर पर बिजली के तारों को पास के एक हरे पेड़ से बांध दिया। विभाग पर लापरवाही का आरोप कॉलोनीवासियों का आरोप है कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने अब तक नया पोल नहीं लगाया है। पोल न होने के कारण बिजली के तार कॉलोनी के कई घरों के सामने नीचे लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए तारों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *