![]()
कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक नाश्ते का ठेला भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने में जुट गए। शादी समारोह में आया था युवक जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार नामक युवक कोडरमा में एक धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार सुबह वह अपने एक रिश्तेदार की कार की चाबी लेकर उसमें बैठ गया और बिना किसी सूचना के बाजार की ओर निकल पड़ा। गांधी चौक पहुंचते ही उसका कार से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक कुमार राम, शिवा सिंह और उमेश कुमार घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे लगे नाश्ते के ठेले से जा टकराई। जिससे ठेला पलट गया। कार पास की दीवार से टकराकर रुक गई। हिरासत में लिया गया चालक घटना के दौरान ही मौके से गुजर रही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने भीड़ देख तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं कार चालक रितेश कुमार को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चालक नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
Source link
कोडरमा के गांधी चौक पर सुबह-सुबह हादसा:बेकाबू कार ने मारी टक्कर, नाश्ते का ठेला पलटा, शादी में आया युवक चल रहा वाहन
