Headlines

कोडरमा में बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी:बेटी के ससुराल गया था पूरा परिवार, जेवर-नगदी और एलईडी टीवी भी ले गए चोर




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के तीतिरचांच गांव में एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली गई। घटना उस समय हुई जब घर के मालिक मेघवाल रविदास का परिवार अपने नाती के सत्ताईसा कार्यक्रम में गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, मेघवाल रविदास अपने परिवार के साथ तिलैया थाना क्षेत्र के आरागारो गए थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में रखी अलमारी खुली थी घर की जांच करने पर परिवार को पता चला कि कमरे में रखी अलमारी खुली थी। चोरों ने अलमारी से दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, 12 जोड़ी चांदी के पायल और लगभग ढाई लाख रुपए नगद चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, घर में लगा एक एलईडी टीवी भी गायब था। मेघवाल रविदास ने बताया कि इस चोरी में उन्हें लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चोरी हुई नगदी उन्होंने घर के पास बन रहे एक अन्य मकान के निर्माण सामग्री के लिए रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *