Headlines

करनाल में एक्टिवा सवार युवक के सिर में मारी गोली:शराब के ठेके के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर




करनाल के शहर के हांसी रोड भगवडिया गैस एजेंसी के पास बुधवार रात एक्टिवा सवार एक युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच भगवडिया गैस एजेंसी के पास हुई। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया। वीरू के रूप में हुई पहचान
घायल युवक की पहचान वीरू वाल्मीकि उर्फ विशु (28) पुत्र टोनी, निवासी दराबी लाइन, सदर बाजार, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वीरू अपनी स्कूटी पर जा रहा था, तभी डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
घायल को तुरंत उपचार के लिए अमृतधारा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की कई टीमें मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए की टीमें और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। मौके से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *