Headlines

कोण्डागांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया रेप, 3 माह की गर्भवती है पीड़िता




कोण्डागांव। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोण्डागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि गोलावन निवासी चंदन पोयाम (19) ने नाबालिग को अकेला पाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कई बार दुष्कर्म किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। पीड़िता वर्तमान में तीन माह की गर्भवती है। BNS और POCSO एक्ट के तहत केस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव थाने में अपराध क्रमांक 263/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 64, 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। एसपी पंकज चन्द्रा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी चंदन पोयाम को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे 23 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजीव गोटा, पीएसआई रश्मी मिंज, महिला प्रधान आरक्षक विमला माला नेताम, आरक्षक पुनाउ राम पटेल और महिला आरक्षक श्यामबती नाग की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *