Headlines

कोरबा में नकली पुलिस ने रिटायर्ड कर्मी को ठगा:‘आपके पास गांजा है’ कहकर डराया, कागज पर साइन के बहाने असली गहने लेकर नकली थमाए




कोरबा के निहारिका इलाके में नकली पुलिस बनकर दो ठगों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और गांजा रखने की बात कहकर बुजुर्ग को डराया। इसके बाद ठगों ने कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने उनकी सोने की चेन और अंगूठी निकाल ली। इसके बाद असली गहनों की जगह नकली गहने रखकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान खरमोरा के समीर चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। वे बालको के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे निहारिका में नारियल पानी पीकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग को डराया ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि समीर के पास गांजा है। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग से एक कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए। हस्ताक्षर करवाने के बहाने एक आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी निकाल ली। ठगों ने असली गहनों वाली पन्नी बदलकर पीड़ित को नकली गहनों वाली दूसरी पन्नी थमा दी। रिटायर्ड कर्मचारी को लगा कि उनके गहने सुरक्षित रूप से गाड़ी में रख दिए गए हैं। घर पहुंचकर जब उन्होंने बैग खोला तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बैग में असली सोने के बजाय रोड गोल्ड के गहने थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका के पास हुई है। शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी बाइक पर आए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की पहचान और बाइक नंबर का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *