Headlines

फतेहाबाद में अभय चौटाला का CM सैनी पर हमला:बताया ‘बहरूपिया सरदार’; बोले-बिना केश के पगड़ी और दाढ़ी काली करके घूम रहे




फतेहाबाद पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी को बहरूपिया सरदार की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि पंजाब में सैनी के खिलाफ अकाल तख्त वाले फतवा जारी कर सकते हैं, क्योंकि वहां बिना केश के पगड़ी और दाढ़ी काली करके नहीं घूम सकते। अभय चौटाला आज यहां फतेहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 27 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नेशनल पार्टी ऊपर से किसी को भी थोप देती हैं, अब यहीं देख दो सीएम सैनी बार-बार पंजाब जा रहे हैं और उन्हें डमी बना रखा है। पता नहीं कितने लोगों की सुननी पड़ती होंगी और कौन-कौन उन्हें आदेश देता होगा। उन्होंने कहा कि सैनी बहरूपिया सरदार हैं। ‘देश की तरक्की और बदलाव युवाओं से होता है’ जेनजी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे को सरकार ने हलके में ले लिया और युवाओं ने इकट्ठे होकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनको दबाने के लिए सरकार ने लाठियों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि यहां कहावत है कि यूथ और जूत में बहुत ताकत होती है। देश की तरक्की और बदलाव युवाओं से होता है और जूत में जोर होता है, वह भी सबको सीधा कर देता है। ये युवाओं को दबाना चाहते थे, लेकिन अब भाजपा की हालत यह है कि 2029 का लोकसभा चुनाव कैसे करें, यह सोच रही है और अगले 5 राज्यों के चुनाव में हालत देख लेना। ‘बंगाल जीत के बाद इनका दिमाग खराब हो गया था’ उन्होंने कर्मचारियों की हड़तालों पर कहा कि आज हर आदमी को अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है, अब हकों के लिए कोई डरेगा नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी सत्ता में आए तो छोटे मोटे कार्यकर्ता भी बड़ी-बड़ी बातें करने लगे कि हमें कोई सत्ता से बाहर नहीं कर सकता, आज यही हालत भाजपा सरकार के हैं। बंगाल जीत के बाद इनका दिमाग खराब हो गया था और कहते थे कि मोदी का कोई मुकाबला नहीं, लेकिन युवाओं ने इन्हें आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन एक जनसैलाब बन गया, यहीं से इनेलो की सरकार का रोड मैप तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हर मुद्दे की लड़ाई जो कांग्रेस को लड़नी चाहिए थी, वो हमनें लड़ी है। ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली और अंगद ढ़िंगसरा सहित अनेक नेता मौजूद रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *