Headlines

खंडवा में कल 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:दादाजी धाम फीडर पर मेंटेनेंस, पंधाना रोड समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित




खंडवा शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा 11 केवी दादाजी धाम फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान रमेश पेट्रोल पंप (पंधाना रोड), ग्रिड के सामने का क्षेत्र, शाह आइस फैक्ट्री, सोना पाइप, जालाराम टिम्बर, विकम टाइल्स, किरण पटेल क्षेत्र, प्रीतम ऑयल, संजय नगर, ठक्कर बप्पा स्कूल के सामने का क्षेत्र, जीओ कंट्रोल रूम (इंदौर नाका), सीके स्टील सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति के अनुसार शट-डाउन की अवधि में आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन किया जा सकता है। यानी बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी शुरू हो सकती है या कार्य लंबा चलने पर कुछ समय के लिए और प्रभावित रह सकती है। सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि यह शटडाउन नियमित रखरखाव कार्य के तहत लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *