![]()
बुधवार को बहरोड़ पंचायत समिति सभागार में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बस्तीराम यादव ने की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि बहरोड़ से संगठन के जिलावार दौरे की शुरुआत करने का विशेष कारण है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज शिक्षक संगठन की जन्मस्थली बहरोड़ रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर ने संगठन को लंबे समय तक नेतृत्व दिया और इसे मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चौहान ने यह भी बताया कि वे बहरोड़ आने से पहले मूलचंद गुर्जर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके घर भी गए थे। चौहान ने कहा कि मूलचंद गुर्जर द्वारा शिक्षकों और संगठन को दिए गए मार्गदर्शन और सीख को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के रहते शिक्षकों का मनोबल कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सभा अध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश महासचिव गोपाल मीणा, प्रदेश सलाहकार सदस्य दशरथ सिंह सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर और नीमराना प्रधान बलवान सिंह यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष जयदर्थ यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, ऋषि कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री सज्जन सिंह, प्रचार मंत्री जसवंत सिंह, जिला मंत्री सुनील मेहता, जिला सभा अध्यक्ष पुष्करमल रावत, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस, नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष राजसिंह, कोटपुतली ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल सहित विभिन्न ब्लॉकों और सभाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, जिला महिला संयोजिका रेणु यादव, ब्लॉक संयोजिका विजयलक्ष्मी, एसीबीईओ रमेश मेहता, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष दया राव और बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Source link
पंचायती राज शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष बहरोड़ पहुंचे:शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, समस्याओं पर चर्चा
