Headlines

खगड़िया गोशाला में 14.99 लाख से बनेगा चबूतरा:विधायक ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया,बोले- 'कसरैया धार का मुद्दा विधानसभा में उठाया'




खगड़िया, 5 अगस्त। शहर के गोशाला परिसर में बुधवार को 14 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाले छतदार चबूतरा निर्माण कार्य का सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। खगड़िया का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता शिलान्यास के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजेंद्र सरोवर के विकास पर जोर मंडल ने विधानसभा के भीतर और बाहर खगड़िया के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का जिक्र किया। उन्होंने राजेंद्र सरोवर के विकास, कसरैया धार के सौंदर्यीकरण, शहर में जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और सदर अस्पताल की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे प्रस्तावों को सरकार के समक्ष रखने की बात कही। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर में बुडको के माध्यम से बड़े नालों के निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत संरचना के विकास से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दिलाने की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। 30 वर्षों की तुलना में 6 माह में विकास हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया ने विधायक बबलू कुमार मंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 30 वर्षों की तुलना में विधायक के कार्यकाल के महज छह माह में अधिक विकास कार्य शुरू हुए हैं। केडिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलनिकासी, पर्यटन और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के धरातल पर उतरने का उल्लेख किया। गोशाला समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने कहा कि छतदार चबूतरा बनने से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा होगी। इससे गोशाला परिसर की उपयोगिता भी बढ़ेगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू प्रदेश महासचिव नीलम वर्मा, जदयू नेता दीपक सिन्हा, पुरुषोत्तम गुजरवासिया, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, पप्पू देव, गोशाला समिति के सचिव प्रदीप दहलन, मैनेजर लाल मोहन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में निर्माण कार्य के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *