Headlines

खरगोन में गोगा नवमी पर निकली छड़ी यात्रा:दामखेड़ा से शुरू हुई, लोगों ने फूल बरसाए; वाल्मीकि घाट पर हुआ छड़ी विसर्जन




खरगोन में वाल्मीकि समाज ने गोगा नवमी पर श्री वीर गोगादेव का जन्मोत्सव मनाया। शनिवार रात 8.30 बजे दामखेड़ा कॉलोनी से छड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 5 किमी लंबी यह यात्रा शहर के अलग-अलग रास्तों से होकर गुजरी। यात्रा का लोगों ने कई जगह स्वागत किया। बावड़ी बस स्टैंड, राधावल्लभ मार्केट और न्यू राधावल्लभ मार्केट में लोगों ने फूल बरसाए। सकल हिंदू समाज के बबलू पाल समेत सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। इन रास्तों से होकर गुजरी यात्रा छड़ी यात्रा दामखेड़ा कॉलोनी से शुरू हुई। इसके बाद नवग्रह मंदिर, बावड़ी बस स्टैंड, राधावल्लभ मार्केट, गुरुनानक चौराहा और सराफा बाजार से होकर किला गेट पहुंची। यात्रा बड़ा गणेश मंदिर और काल भैरव मंदिर क्षेत्र से भी गुजरी। इसके बाद यात्रा वाल्मीकि घाट पहुंची। यहां छड़ी का विसर्जन किया गया और यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान वाल्मीकि समाज के संजय करोसिया भगत, दिपक पंडित खलीफा, विकास धारू, राजु करोसिया उस्ताद, वरिष्ठ रमेश चावरे, रजत करोसिया, समिति अधिकारी आनंद चनाल, राजेश चावरे और शंकर चनाल मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *