![]()
रायपुर महापौर मीनल चौबे से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में रायपुर पुलिस ने यू-ट्यूबर और एंकर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। बीजेपी नेताओं ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में सोमा देवांगन पर फेसबुक, एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में युवक के बयान का आरोप शिकायत के मुताबिक, वीडियो में एक युवक महापौर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आता है। आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आपत्तिजनक हिस्सों को हटाए बिना वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। पुलिस अब वीडियो के मूल स्रोत, इसे तैयार करने वालों और प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत पुलिस ने सोमा देवांगन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यू-ट्यूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल सबूत जुटा रही है। थाने में कांग्रेस नेताओं से तीखी बहस गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल, आकाशदीप शर्मा और कामरान अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्रवाई को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट तक कहा। नेताओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया और मामले में जांच की मांग की है।
Source link
रायपुर की यू-ट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार:महापौर मीनल चौबे से जुड़े केस में कोर्ट ने भेजा जेल, कांग्रेस ने पुलिस को बताया भाजपा का एजेंट
