![]()
ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक वायुसेना का फ्लाइट डेमोंस्ट्रेशन शुरू होने के कुछ मिनट बाद विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान कम ऊंचाई पर दाईं ओर मुड़ा और इसके बाद ऊंचाई खोते हुए जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया और अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। अभी आधिकारिक तौर पर हादसे की वजह सामने नहीं आई है। प्लेन क्रैश से जुड़ी 4 फोटोज दोनों पायलटों के शव मिले शुरुआत में अधिकारियों को पता नहीं था कि दोनों पायलट समय रहते विमान से इजेक्ट कर पाए थे या नहीं। हादसे के तुरंत बाद कोई पैराशूट भी नजर नहीं आया था। बाद में बचाव दल ने घटनास्थल से दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे से पहले विमान से धुआं निकलता दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद जेट ने अचानक ऊंचाई खोई और तेजी से जमीन की ओर गिरने लगा। विमान गिरने के बाद घटनास्थल पर लगी आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। 85 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। उनके साथ 11 विमान और हेलिकॉप्टर भी आग बुझाने में लगाए गए। आग दर्शकों के इलाके से कुछ दूरी पर लगी थी। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर एयरबेस के आसपास के इलाके को खाली कराने का आदेश दिया गया। हादसे के बाद आयोजकों ने वीकेंड में होने वाले एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वीडियो फुटेज में विमान के जमीन से टकराने के बाद धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है। इसके कुछ ही पल बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान टूटकर बिखर गया। 50 साल से ज्यादा पुराना है F-4 फैंटम ग्रीस की वायुसेना ने F-4 फैंटम को 1974 में अपने बेड़े में शामिल किया था। यानी यह लड़ाकू विमान ग्रीस की वायुसेना में 50 साल से ज्यादा समय से सेवा में है। हालांकि, पुराने होने के बावजूद ग्रीस ने कई F-4 विमानों को समय-समय पर अपग्रेड किया, ताकि उन्हें आधुनिक जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सके। F-4 फैंटम का इस्तेमाल हवाई लड़ाई, बमबारी और दूसरे सैन्य अभियानों में किया जाता रहा है।
Source link
ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश:करतब दिखाते वक्त अचानक नीचे गिरा फाइटर जेट, दोनों पायलटों की मौत
