Headlines

Jodhpur Crime | Elderly Woman Gold Chain Snatch Caught on CCTV in Banar


बनाड़ थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में बाइक सवार तीन युवकों ने पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का फूल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। लूट की घटन

.

देखें वारदात से जुड़ी फोटोज..

बुजुर्ग महिला घर की तरफ जाते हुए।

बुजुर्ग महिला घर की तरफ जाते हुए।

आरोपियों ने पता पूछने के बाहने बातों में उलझाया।

आरोपियों ने पता पूछने के बाहने बातों में उलझाया।

झपटामार सोने का फूल लेकर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

झपटामार सोने का फूल लेकर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

प्रभात नगर निवासी सुरेश चौधरी ने बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया है की 4 सितंबर को दोपहर करीब 3.40 से 4 बजे के बीच उनके घर के सामने बाइक पर सवार होकर आए तीन युवको ने उनकी दादी सायरी से राजस्थान अस्पताल का पता पूछा। बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का फूल तोड़ लिया। लूट की वारदात के बाद बुजुर्ग महिला को धमकाते हुए तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर तेज गति से मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार घर के सामने वाले मकान में लगे CCTV कैमरे में लूट की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लूटेरों की पहचान के प्रयास कर रही है। मामले की जांच एएसआई पुखराज कर रहे है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *