Headlines

खूंटी में नदी किनारे युवक और महिला की मिली लाश:बेटे को लाने मायके से गई थी ससुराल, पति पर अगवा कर हत्या करने का आरोप




खूंटी में शुक्रवार को एक युवक और एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये शव खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के पास तजना नदी किनारे से बरामद किया गया। शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गई गांव निवासी नेहा कुमारी और उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। नेहा काफी दिनों से रह रही थी मायके में
परिजनों ने आशंका जताई है कि नेहा और अरुण की हत्या, नेहा के पति संजीत प्रमाणिक ने की है। संजीत प्रमाणिक गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव का निवासी है। नेहा अपने पति और बच्चे को छोड़ अपने मायके में रहती थी। आरोपी कपड़ा व्यवसायी है। करंज थानेदार करण टुडू ने इस मामले पर बताया कि गुरुवार की शाम को नेहा, अरुण के साथ थाना पहुंची थी और अपने 6 वर्षीय बेटे को साथ ले जाना चाहती थी। लेकिन मामला कोर्ट में चल रहा है जिस वजह से मैंने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। स्कॉर्पियो में जबरन दोनों को ले गया संजीत: ग्रामीण
इसके बाद दोनों थाना से निकल कर बाइक से चले गए। तभी ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दूरी पर नेहा के पति संजीत ने उनकी बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार उन्हें गिरा दिया और दोनों को गाड़ी में ले गया। शुक्रवार की सुबह दोनों की लाश मिली। इधर, पुलिस ने बाइक को करंज थाना में जब्त कर लिया है। इसके बाद से आरोपी संजीत प्रमाणिक फरार है। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, नेहा अपने बेटे से मिलने के लिए गुरुवार शाम पति के गांव गई थी। आरोप है कि वहीं से संजीत प्रमाणिक और लगभग आधा दर्जन उसके साथियों ने नेहा और अरुण को अगवा कर लिया। पत्थर और धारदार हथियार से की हत्या
उन्हें जबरन एक गाड़ी में बैठाकर खूंटी थाना क्षेत्र में ले जाया गया। देर रात पत्थर और धारदार हथियार से मारकर दोनों की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस और डीएसपी मंगल सिंह जामुदा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *