![]()
गुरुग्राम में पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के छह गुर्गों को भारी मात्रा में विदेशी हथियारों समेत पकड़ा है। इनके कब्जे पुलिस ने 40 लाख रुपए के चार लाख के विदेशी पिस्टल बरामद किए हैं। इनमें एक जिगाना, दो इंडियन पिस्टल, एक राइफल 33 कारतूस, नौ मैग्जिन व एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। आरोपियों कर पहचान सलीम निवासी हरियाहेड़ा, सोहना, मोहित निवासी मान्दक, टप्पल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, नरेंद्र उर्फ सोनू निवासी अलीपुर, सोहना, ललित निवासी रानियावास, कोटकासिम, अलवर, राजस्थान, दयाराम निवासी भूड़का, बिलासपुर और आर्यन उर्फ रितेश निवासी जटवाड़ा, सालावास, झज्जर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के दो व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात की तैयारी कर रहे थे। सोहना क्राइम ब्रांच ने इनकी योजना विफल कर दी। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक पुलिस अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि गैंगस्टरों का कोई महिमामंडन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा का नाम लिया गया। पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह द्वारा विदेश में बैठे सहयोगियों एवं भारत में मौजूद सदस्यों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से संपर्क रखा जाता था। नए एवं पुराने अपराधियों को गिरोह से जोड़कर रंगदारी वसूली, हथियारों की व्यवस्था तथा शूटर्स के माध्यम से आपराधिक वारदात करवाने की योजना बनाई जाती थी। इनके द्वारा वसूल की गई रंगदारी से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल पर हथियार, कारतूस तथा आरोपियों की फरारी काटने में सहायता कराने के लिए किया जाता था। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नरेंद्र उर्फ सोनू के विरुद्ध 21, सलीम के विरुद्ध 10, मोहित के विरुद्ध 02, आर्यन उर्फ रितेश के विरुद्ध 04 तथा दयाराम के विरुद्ध 05 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती/लूट, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियार सप्लायरों, संभावित शूटर्स तथा रंगदारी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Source link
गुरुग्राम पुलिस ने हथियारों समेत गैंगस्टरों के छह गुर्गें पकड़े:पुलिस ने रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग के शूटर बताए, दो लोगों का मर्डर करने आएं थे
