हिमांशु तिवारी | कानपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घाटमपुर के पतारा कस्बा में गणेश पांडाल में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों के द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। यहां पर पहुंचे भक्तो ने विभिन्न झाकियों का लुप्त उठाया, जागरण के समापन होते ही चाहु दिश गगनभेदी जयकारे गुंजायमान हो उठे। विभिन्न गणेश पांडालो में संक्रतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रात्रि जागरण का आयोजन, झांकियों ने भक्तों का मन मोहा
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा गणेश पंडाल लगाया गया है। यहां पर देर रात गणेश पंडाल में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया रात्रि जागरण में कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी, कृष्ण सुदामा मिलन, माखन चोरी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस इस दौरान गणेश पंडाल में आसपास गांव से सैकड़ो की संख्या में भक्तों की भीड़ मौके पर पहुंची।

भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया है। रात भर डीजे की धुन पर भक्ति में गीत बजाते रहे। इस दौरान यहां पर गणेश पंडाल में बीते दिनों से रोज सुबह शाम आरती का आयोजन होता है आरती करने गांव से भक्ति पहुंचते हैं।

गणेश पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने भक्त पहुंचे तो सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा है। यहां पर आगामी 25 सितंबर को हवन पूजन करने के साथ प्रतिमा का स्टेशन रोड स्थित कृत्रिम हनुमान मंदिर के पीछे कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटती है।

