![]()
बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुवारा में बुधवार (22 जुलाई) सुबह खेत में काम करने गई एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खेत में नमी के कारण पैर फिसलने पर वह पास से गुजर रहे खुले बिजली के सर्विस वायर की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मनीषा यादव (33 वर्ष), पति सीताराम यादव, निवासी ग्राम गुवारा के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह कृषि कार्य के लिए खेत गई थी। इसी दौरान खेत में फिसलने से वह नीचे झुके बिजली के सर्विस तार के संपर्क में आ गई और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में नहीं बच सकी जान घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मनीषा यादव अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। बुधवार शाम परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
Source link
खेत में करंट लगने से महिला की मौत:बेमेतरा के ग्राम गुवारा में खेत में फिसलकर खुले सर्विस वायर की चपेट में आई
