![]()
हांसी पुलिस के नारनौंद सीआईए ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में की गई है। जांच अधिकारी, उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना शहर हांसी में 31 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पहले पकड़े जा चुके दो आरोपी इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 7 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। जांच के दौरान हांसी निवासी रोशनी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति ली। इसके बाद अदालत के आदेश पर महिला आरोपी रोशनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 4 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने इसे जब्त कर मामले में शामिल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नारनौंद में महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:4 हजार की ड्रग मनी जब्त, बरामद हुई थी हेरोइन, दो पहले ही पकड़े जा चुके
