Headlines

खैरथल के नंगला डूंगर में 21 हजार पौधे लगाए:हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृहद पौधारोपण, देखभाल करने का आह्लान




खैरथल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों लगाए। कई प्रजातियों के पौधे लगाए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश और किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद, शीशम, आंवला, अमरूद, बेर, करंज, बेलपत्र, जामुन, नीम, पीपल, बोगनवेलिया और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कलेक्टर ने पौधों की देखभाल का आह्लान किया इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पूर्व सभापति अशोक डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *