Headlines

बिहार में 8 अवैध गोदाम सील, फर्जी दवा फैक्ट्री ध्वस्त:नीमच CBN ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, 21 हजार नशे के इंजेक्शन जब्त




नीमच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स बिहार के गया और पटना (मसौढ़ी) में कार्रवाई करते हुए 8 अवैध गोदामों को सील किया और एक फर्जी दवा निर्माण फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। दो दिन पहले बिहार पहुंची टीम ने गुरुवार इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी शुक्रवार टीम के वापस लौटने पर सार्वजनिक की गई। इस अभियान में 21,373 ब्यूप्रेनॉर्फिन नशीले इंजेक्शन सहित लाखों की नकली जीवनरक्षक दवाएं जब्त की गईं। इसके साथ ही इस नेटवर्क के मुख्य मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह एजेंसियों से बचने के लिए गरीब इलाकों में बिना एग्रीमेंट के सिर्फ कैश पर मकान किराए पर लेता था और बातचीत के लिए फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करता था। पुराने केस की कड़ी से जुड़ा आरोपी और अवैध गोदाम का खुलासा यह पूरा मामला मई 2025 में दर्ज अपराध से जुड़ा है। उस समय CBN ने गया में छापा मारकर 68 हजार से अधिक ट्रामाडोल गोलियां और 52 हजार से ज्यादा कोडीन सिरप की बोतलें जब्त की थीं, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया था। नीमच स्थित उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय की प्रिवेंटिव शाखा ने तकनीकी और मानवीय सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाया और 22 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी और नकली फैक्ट्री पर कार्रवाई पूछताछ के बाद टीम ने गया के खंजाहनपुर में बने अवैध गोदाम से 21,373 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन और क्लावम-625, पैन-40, बेटाडीन जैसी नामी ब्रांडों की नकली दवाएं बरामद कीं। स्थानीय पुलिस और औषधि प्रशासन के सहयोग से 6 अन्य गोदामों पर भी कार्रवाई की गई, जहां से 4,39,774 टैबलेट, 1,895 इंजेक्शन, 3,811 सिरप और 3,490 अन्य उत्पाद जब्त किए गए। इसके अलावा पटना के मसौढ़ी में संचालित अवैध निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारकर नशीली दवाएं बनाने वाली मशीनें, रसायन और उपकरण जब्त कर उसे सील कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *