Headlines

खैरथल नगरपरिषद के कांग्रेस के 11 पार्षद भाजपा में शामिल:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिलाई सदस्यता, पूर्व विधायक बोले-बीजेपी का बोर्ड बनेगा




खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह (विक्की चौधरी) समेत 11 कांग्रेस के पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर विक्रम सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। विक्रम चौधरी के भाजपा में शामिल होने से खैरथल नगर परिषद में बोर्ड गठन के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। पहले चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 20, भाजपा को 8 और निर्दलीय को 17 पार्षद मिले थे। इससे कांग्रेस के बोर्ड बनने की संभावना थी। पूर्व विधायक का दावा-बीजेपी का बनेगा बोर्ड अब कांग्रेस के 11 पार्षदों के भाजपा में आने से भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में दिख रही है। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने खैरथल नगर परिषद में बोर्ड गठन पर कहा कि भाजपा के पास पूरे पार्षद हैं और खैरथल में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा। उनके इस बयान के बाद सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है। अब खैरथल नगर परिषद में सभापति की कुर्सी किसके हिस्से आएगी, यह बड़ा सवाल है। कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद बदले सियासी गणित पर सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर टिकी हैं। खैरथल नगर परिषद के विजेता … यह खबर भी पढ़ें प्रधान, पंच-सरपंच की लॉटरी दूसरी बार स्थगित:दो दिन बाद होनी थी, विभाग का तर्क- कलेक्टरों ने मांग की थी राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच और पंच की लॉटरी को सरकार ने स्थगित कर दिया है। यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को होनी थी। लेकिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मंगलवार को आदेश निकाले। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *