Headlines

गणेश चतुर्थी पर मांस-मटन दुकानें बंद करने की मांग:सनातन सेना ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया, बोले-सांस्कृतिक परंपराएं बनी रहे




शिवपुरी में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गणेश चतुर्थी के 12 दिनों तक शहर में मांस-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग की। संगठन ने धार्मिक माहौल, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान का हवाला देते हुए प्रशासन से इस संबंध में आदेश जारी करने की मांग की है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। संगठन का कहना है कि इस दौरान शहर में धार्मिक माहौल बनाए रखना जरूरी है। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि उसकी मांग किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं है। इसे धार्मिक आस्था, स्वच्छता और शिवपुरी की सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान से जुड़ी मांग बताया गया है। संगठन ने प्रशासन से गणेश चतुर्थी की 12 दिनों की अवधि में मांस-मटन की दुकानें बंद रखने के लिए जरूरी आदेश जारी करने की मांग की। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदेश के पालन की निगरानी के लिए व्यवस्था करने की बात कही। प्रशासन और नगर पालिका से इंतजाम की मांग संगठन ने गणेश उत्सव के दौरान शहर में स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और नगर पालिका से भी कार्रवाई की मांग की है। पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। इसी को लेकर संगठन ने प्रशासन से जरूरी कार्रवाई की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *