Headlines

गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से नाराज युवक ने सुसाइड किया:गंग नहर में कूदकर जान दी; वीडियो में कहा- वो दूसरे से बात करती थी, उसे फांसी हो




गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से नाराज एक युवक ने शनिवार रात नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने गर्लफ्रेंड सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंग नहर में मिला था शव
एएसआई निहाल बिश्नोई ने बताया कि जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कृष गर्ग (19) के पिता ने 31 जुलाई को थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि कृष 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन वह रात साढ़े 10 बजे तक वापस नहीं आया। इस दौरान उसने फोन भी नहीं उठाया। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। एक अगस्त की रात करीब 11 बजे कृष का शव गंग नहर में नाथावाली पुल के पास पानी में तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। वीडियो में कहा- मेरी गर्लफ्रेंड को फांसी होनी चाहिए
पुलिस के अनुसार, कृष ने सुसाइड से पहले कुछ वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर किए थे। एक वीडियो में उसने कहा कि वह सुसाइड करने जा रहा है और इसका विस्तृत कारण घर की अलमारी में रखी स्लिप में लिखा है। उसने अपनी मौत के लिए गर्लफ्रेंड और दो अन्य युवकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसमें उसके परिजनों की कोई गलती नहीं है। उसने आगे बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी अन्य युवक के साथ रिलेशनशिप में थी और वे दोनों इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रोज बात करते थे। बाद में लड़की ने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस बोली- तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
जवाहर नगर थाना पुलिस के एएसआई निहाल बिश्नोई ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है और फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *