Headlines

गर्वनर से 15 दिन में दूसरी बारे मिले CM मान:पंजाब राजभवन में हुई मुलाकात; जगतार हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में हुई। करीब 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की यह दूसरी मुलाकात है। ऐसे में इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से अहम माना जा रहा है। बैठक में जगतार सिंह हवारा की पैरोल के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मामले में सरकार का पक्ष राज्यपाल के सामने रख सकते हैं। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार या राजभवन की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा… हवारा की पैरोल का मामला: जगतार सिंह हवारा की पैरोल का मुद्दा पिछले कुछ समय से चर्चा में है। ऐसे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की बैठक में इस मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री सरकार का पक्ष और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी राज्यपाल को दे सकते हैं। किसान बंद का मुद्दा भी अहम: पंजाब में हाल ही में किसान संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया गया था। शुक्रवार को बंद के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिला। ऐसे में किसान संगठनों से जुड़े मुद्दों और राज्य के मौजूदा हालात पर भी बैठक में चर्चा संभव है। कानून-व्यवस्था पर बात: बैठक में पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी राज्यपाल को दे सकते हैं। राजनीतिक-प्रशासनिक हालात पर चर्चा: मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को लेकर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा सरकार से जुड़े लंबित मामलों और प्रदेश के हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श संभव किया होगा। 15 दिन में दूसरी मुलाकात: मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की करीब 15 दिन में यह दूसरी बैठक है। लगातार दूसरी मुलाकात होने के कारण राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम रूप से चर्चा होती है और क्या कोई निर्णय लिया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *