Headlines

गिरिडीह में कुल्हाड़ी से हमले में चाची की मौत:भतीजे ने पत्नी और 80 वर्षीय चाची पर किया हमला; पत्नी घायल, आरोपी गिरफ्तार




गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के धनेता गांव में लाठी और कुल्हाड़ी से हुए हमले में 80 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी बसंत भुला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपनी पत्नी और चाची पर हमला करने का आरोप है। हमले में बसंत की 30 वर्षीय पत्नी कारी देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, शांति देवी ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम बसंत भुला ने अपनी पत्नी कारी देवी और चाची शांति देवी पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया था। दोनों को गावां अस्पताल से गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया था। घायल कारी देवी ने बताया कि उनके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्होंने दो दिन से कुछ खाया नहीं था। पहले जंगल में लाठी से हमला किया, फिर घर आकर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद चाची शांति देवी पर भी हमला किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *