Headlines

गुरदासपुर में बारिश से हुआ भूमि कटाव:बहरामपुर रोड पर एक हिस्सा पानी में बहा, कुछ दिनों पहले हुआ था सड़क का निर्माण




गुरदासपुर में बहरामपुर रोड पर नवनिर्मित सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहली बारिश में ही बह गया। तेज बहाव के कारण सड़क किनारे गहरी दरार पड़ गई है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यह घटना सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। गांव छोटे मतमा के एक किसान को भी इस बारिश से भारी नुकसान हुआ है। सड़क किनारे पानी की उचित निकासी न होने के कारण बारिश का पानी उसके खेतों में घुस गया, जिससे उसकी जमीन को क्षति पहुंची। किसान ने बताया कि वह पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अब सड़क निर्माण में कथित खामी के कारण उसकी जमीन को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने जाहिर की चिंता स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि अगर नई बनी सड़क पहली बारिश में ही बहने लगी है, तो इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच होनी चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर सड़क और क्षतिग्रस्त जमीन का आकलन करने और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *