Headlines

Punjab University Student Council Election 2026



पंजाब यूनिवर्सिटी ने कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से 20 अगस्त को जारी चुनाव बुलेटिन में छात्र संघ के पदाधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों और कार्यकारी समिति के चुनाव की पूरी प्रक्रिया और तारीख

.

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 24 अगस्त से होगी। इसी दिन उम्मीदवार सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।

24 अगस्त को नामांकन और आपत्तियां

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक उम्मीदवारों की सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक उम्मीदवारों की अस्थायी सूची और प्राप्त आपत्तियां छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजनी होंगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन गतिविधियों के साथ तारांकित निशान लगाया गया है, उनकी जानकारी निर्धारित समय पर तुरंत छात्र कल्याण विभाग को भेजनी होगी। इन कार्यों को समयबद्ध और अत्यंत जरूरी बताया गया है।

25 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची

25 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा।

दोपहर 12:30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे अंतिम सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

31 अगस्त को होगा मतदान

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। विभागों में मतदान पूरा होने के बाद छात्र कल्याण विभाग की ओर से पदाधिकारियों के चुनाव की मतपेटियां संबंधित ब्लॉक के भूतल स्थित रिटर्निंग अधिकारी से एकत्र कर जिम्नेजियम हॉल स्थित स्टाफ/वार्डन हॉल में लाई जाएंगी। मतदान के बाद विभागीय प्रतिनिधियों के चुनाव से जुड़े परिणाम संबंधित विभागों में दोपहर 12 बजे से प्रदर्शित किए जाएंगे।

वोटों की गिनती जिम्नेजियम हॉल में

31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पदाधिकारियों के चुनाव के मतों की गिनती जिम्नेजियम हॉल में होगी। इसी दौरान पदाधिकारियों के चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

वहीं विभागीय प्रतिनिधियों के चुनाव का परिणाम संबंधित विभागों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत घोषित किया जाएगा। सभी विभागों के अध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक विभागीय प्रतिनिधियों का परिणाम 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजेंगे।

11 सितंबर को कार्यकारी समिति का चुनाव

चुनाव प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण 11 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 11 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी के प्राणी विज्ञान विभाग के सभागार में कार्यकारी समिति का चुनाव होगा। इस चुनाव में केवल निर्वाचित विभागीय प्रतिनिधि और छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारी ही मौजूद रह सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

छात्र कल्याण विभाग ने सभी विभागों के अध्यक्षों, निदेशकों, समन्वयकों और छात्रावासों के वार्डनों को चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। चुनाव से जुड़ी जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया 24 अगस्त से नामांकन के साथ शुरू होगी। 31 अगस्त को मतदान होगा। इसके बाद छात्र संघ के पदाधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम सामने आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *