![]()
अमृतसर में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की कानून-व्यवस्था, सरपंचों पर हमलों, फिरौती की घटनाओं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। औजला ने कहा कि पंजाब में आम लोगों के साथ-साथ चुने हुए प्रतिनिधि भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। औजला ने अजनाला के गांव महिमद मंदरावाला की सरपंच के पति कुलजीत सिंह संधू की संदिग्ध मौत का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कुलजीत सिंह 21 सितंबर को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। 23 सितंबर को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक तहसील के गांव हरदौरवाल में सड़क के किनारे उनका शव बरामद हुआ। परिवार ने इसे सामान्य सड़क हादसा मानने पर सवाल उठाए हैं। मोबाइल एक्टिव, फिर भी तलाश नहीं हो सकी औजला ने कहा कि कुलजीत सिंह के लापता होने के बाद उनका मोबाइल करीब 14 से 15 घंटे तक एक्टिव रहा। परिवार का आरोप है कि इस दौरान पुलिस सही लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। औजला ने कहा कि आधुनिक तकनीक होने के बावजूद करीब 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में समय रहते उनकी तलाश क्यों नहीं हो सकी, यह सवाल जांच का विषय है। औजला ने CBI जांच की मांग की औजला ने पंजाब सरकार से इस मामले की CBI जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में सक्षम नहीं है तो जांच CBI को सौंपनी चाहिए। उन्होंने परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मामले को कोर्ट तक ले जाने और जरूरत पड़ने पर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हो चुका है और मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।र कानून-व्यवस्था को लेकर औजला ने कहा कि सरपंचों और आम लोगों को फिरौती की कॉल मिल रही हैं। उन्होंने तरनतारन और अमृतसर बाईपास के पास सरपंचों पर फायरिंग, दुकानदारों से एक से फिरौती मांगने और कांग्रेस नेता नवनीत कौर के परिवार पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकारी कोठियों में बाहरी लोगों के रहने का आरोप औजला ने सरकारी कोठियों को लेकर भी आरोप लगाए। उनका दावा है कि दिल्ली और राजस्थान से आए कुछ लोग सरकारी आवासों में रहकर पंजाब के फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने गमाडा में 10 हजार करोड़ रुपए के कथित घोटाले का भी जिक्र किया। चुनाव प्रक्रिया पर औजला ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में नियमों के खिलाफ बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकतंत्र के मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
Source link
गुरदासपुर सरपंच पति की हत्या पर भड़के औजला:अमृतसर सांसद ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग
