![]()
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर हैं। उनका यह दौरा राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान शहर के बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर हो रही प्रदूषण की समस्या तक, कई अहम मुद्दों पर दिनभर उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। दौरे की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे से होगी, जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां संगठन की मजबूती और ‘SIR’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और राज्य के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों की मौजूदगी में गुरुग्राम से जुड़े विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। दिनभर के संगठनात्मक और विकासात्मक मंथन के बाद, शाम को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर एक आपातकालीन हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई है। प्रदूषण को कम करने को लेकर चर्चा होगी इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी शिरकत करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण पर होने वाली इस समीक्षा बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ कई जाने-माने पर्यावरण विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। मानसून के बाद ठंड में हवा की गुणवत्ता सुधारने, औद्योगिक उत्सर्जन रोकने और धूल नियंत्रण जैसे बिंदुओं पर कड़े कदम उठाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे से साइबर सिटी के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।
Source link
गुरुग्राम में आज सीएम नायब सिंह सैनी का दौरा:विकास परियोजनाओं और प्रदूषण पर दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, कल ग्रीवेंस की बैठक
