Headlines

गुरुग्राम में कार खड़ी करने को लेकर निकाली पिस्तौल VIDEO:ओल्ड दिल्ली रोड पर पहले बैक करते समय दूसरी कार को टच किया, फिर पिस्तौल दिखाई




गुरुग्राम में कार खड़ी करने के मामूली झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर पिस्तौल तान दी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह घटना ओल्ड दिल्ली रोड पर सामने आई है। आरोपी ने बीच सड़क पर पीड़ित को धमकी दी। गनीमत रही कि वहां राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी ने वीडियो बना लिया, जो अब व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ओल्ड दिल्ली रोड पर गऊशाला के सामने हुई। पीड़ित राहुल तंवर ने बताया कि उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान वहां पहले से खड़ी एक अन्य कार के ड्राइवर ने बिना देखे अचानक अपनी कार को बैक करना शुरू कर दिया। लापरवाही से गाड़ी बैक करने के कारण दोनों कारें आपस में टच हो गईं। इस मामूली घटना के बाद जब राहुल तंवर अपनी कार से नीचे उतरे और आरोपी ड्राइवर के पास बात करने गए, तो आरोपी ने शालीनता दिखाने के बजाय विवाद खड़ा कर दिया। विरोध करने पर बैग से निकाली पिस्तौल
पीड़ित राहुल का आरोप है कि जैसे ही वह ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के पास पहुंचे, उसने बिना कुछ सुने सीधे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब राहुल ने इस बदतमीजी का विरोध किया और उसे तमीज से बात करने को कहा, तो आरोपी युवक गुस्से में आपा खो बैठा। उसने तुरंत अपनी कार में रखे एक बैग की जिप खोली और उसमें से एक पिस्तौल निकाल ली। आरोपी ने पिस्तौल राहुल की तरफ तान दी और उसे बीच सड़क पर ही डराने-धमकाने लगा। राहगीरों को आता देख कार लेकर हुआ फरार
ओल्ड दिल्ली रोड जैसे व्यस्त इलाके में सुबह के वक्त हुए इस ड्रामे को देखकर सड़क से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत वहाँ इकट्ठा होने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देख और मामला बढ़ता देख आरोपी युवक पिस्तौल वापस रखी। अपनी कार स्टार्ट की और वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात
इस पूरी वारदात के दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया था। उसने आरोपी द्वारा पिस्तौल निकालने और राहुल को धमकाने का पूरा वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप्स वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी युवक मामूली सी बात पर दबंगई दिखाते हुए हथियार निकाल रहा है। पुलिस को शिकायत करेगा पीड़ित राहुल ने बताया कि घटना के समय वह सहम गया था और पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत नहीं की गई, लेकिन अब वह पुलिस को इसकी शिकायत करेगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत इस संबंध में सेक्टर-14 थाना एसएचओ अमित को उनके सीयूजी सरकारी नंबर पर कॉल भी की गई, लेकिन उनकी तरफ से कॉल नहीं रिसीव की गई। वहीं सिटी थाना एसएचओ फूल कुमार ने कहा कि यह एरिया सेक्टर-14 में हो सकता है। हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो देखकर सबंधित थाना पुलिस अगर कोई कार्रवाई करती है तो पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करें। दैनिक भास्कर एप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता और यह असली पिस्तौल थी या नकली यह भी पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *