Headlines

गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई दो करोड़ की मासेराती:तेज रफ्तार के कारण जोरदार टक्कर, जर्मनी की लग्जरी कार के चारों व्हील टूटे




गुरुग्राम की चमचमाती और चौड़ी सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सेक्टर-77 इलाके से सामने आया है, जहां एक बेहद तेज रफ्तार लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण और जोरदार थी कि कार के चारों पहिए टूट गए। हादसे में पूरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार सामान्य से बहुत ज्यादा तेज थी और वह हवा से बातें करती हुई सड़क पर दौड़ रही थी। सेक्टर-77 के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक कार से अपना कंट्रोल खो दिया। संतुलन बिगड़ते ही कार सीधे जाकर कंक्रीट के मजबूत डिवाइडर से टकरा गई। वीडियो सामने आया दुर्घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उन्हें देखकर यह इटली की मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी मासेराती की गाड़ी लग रही है। भारत में इस ब्रांड की कारों की कीमत एक्स शोरूम कीमत डेढ़ करोड़ से शुरू होती है। हादसे की तस्वीरें देखकर लोग हैरान हैं। हादसे के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़ टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग, सुरक्षाकर्मी और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर जमा हो गए। कार की हालत देखकर हर कोई सहम गया क्योंकि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक चुका था। हालांकि, इस हादसे को लेकर अभी तक ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। सवार लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस की तरफ से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दुर्घटना के समय इस करोड़ों की कार में कुल कितने लोग सवार थे। इसके साथ ही, हादसे में चालक या अन्य किसी यात्री को कितनी गंभीर चोटें आई हैं या वे सुरक्षित हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी आनी अभी बाकी है। सोशल मीडिया पर चर्चा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस हादसे के ठीक पहले की स्पीड और वजह का पता लगा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सड़कों पर होने वाली ओवरस्पीडिंग को लेकर चिंता जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि महंगी और तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कारों को रिहायशी इलाकों और मोड़ों पर सावधानी से चलाया जाना चाहिए, ताकि ऐसे बड़े हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *