Headlines

रायगढ़ में वित्तमंत्री ने लगाए पीपल का पौधा:वन महोत्सव मनाकर पौधों को पेड़ बनाने का लिया संकल्प, रामपुर पहाड़ में कई प्रजाति के पौधे रोपे गए




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी रामपुर स्थित नगर वन पहुंचे। जहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (वन विभाग) के द्वारा मनाए जाने वाले वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम के तहत पीपल का पौधा रोपा। साथ ही कलेक्टर, डीएफओ समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग प्रजाति के पौधे रोपे। हर साल की तरह इस बार भी वन महोत्सव का आयोजन किया गया था। नगर वन के पहाड़ पर करीब 50 पौधे लगाए गए। जिसमें बरगद, पीपल, गुलमोहर, कटहल व अन्य प्रजाति के पौधे रोपे गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए विभाग द्वारा पहले से गड्ढा खोदाई व तैयारी की गई थी। प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि रायगढ़ शहर के बीच इतना खूबसूरत अविश्वसनीय नजारा है। यहां हम एक बड़ा प्रोजेक्ट भी प्लान कर रहे हैं, ताकि शहरवासी सुकून के पल बिता सके। आने वाले समय में एक साल के भीतर ऑक्सीजोन के रूप में यह स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि पौधे को लगाने से बड़ी बात उसे जिंदा रखना है। यहां सभी अच्छे क्वालिटी के पौधे लगाए जा रहे हैं। गर्मी के दिनों में भी यहां टेंकर से पानी पहुंचाया जाएगा और सभी पौधे को पेड़ बनाने की कोशिश की जाएगी। इको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित करने का प्लान DFO अरविंद पीएम ने बताया कि नगर वन में वन महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था और यह क्षेत्र नगर निगम में आता है। यह शहर के बहुत करीब में यह बहुत खूबसूरत पहाड़ है और इस क्षेत्र की इको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है। यह एरिया पहाड़ी पथरीला क्षेत्र है, इन बातों को ध्यान में रखते हुए उसी के अनुरूप पौधे लगाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में फेंसिंग किया गया है और जरूरत पड़ने पर ट्री गार्ड भी लगाया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *