![]()
श्री मरूधर केसरी मित्र मंडल की ओर से गुरुद्वय जन्मजयंती के मौके पर हुए सप्त दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन तप, त्याग, सेवा एवं गुणगान दिवस के रूप में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। पाली स्थित आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के सानिध्य में मरुधरा भूषण प्रवर्तक सुकन मुनि, उप प्रवर्तक अमृत मुनि, युवा प्रणेता महेश मुनि, अखिलेश मुनि, डॉ. वरुण मुनि और महासती उमराव कंवर, डॉ. प्रीति सुधा एवं संयम सुधा का सानिध्य प्राप्त हुआ। संत रूपचंद की 97वीं जन्मजयंती मनाईं
संतों ने लोकमान्य संत रूपचंद की 97वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं विचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रूपमुनि को केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि 36 कौम के लोग भी गुरु मानते थे। जन्मजयंती तभी सार्थक होगी, जब हम गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा, सदाचार एवं परोपकार को अपने जीवन में अपनाएं। श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की
कार्यक्रम के दौरान करीब 200 श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की। वहीं सामूहिक एकासना में लगभग 300 श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लाभार्थी परिवारों का मंडल की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया
इस अवसर पर मानव सेवा के तहत भंसाली परिवार की ओर से पाली सेवा मंडल में विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ECG, CBC, RBS, ब्लड प्रेशर, LFT एवं क्रिएटिनिन सहित विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। वहीं 2D-ECHO, TMT एवं सोनोग्राफी की जांच रियायती दरों पर की गई। शिविर में करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। पाली सेवा मंडल के कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन का विशेष सहयोग रहा। मंडल के मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे सजोड़े जाप का आयोजन किया जाएगा। इसके लाभार्थी मांगीलाल, गणेशकुमार एवं सौरभ संचेती परिवार रहेंगे। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष पदम ललवानी, मंत्री प्रकाश कटारिया, धनपत चौपड़ा, प्रकाश भरकतिया, सोमचंद नाहटा, दिलीप कटारिया, पारस चोपड़ा, आनंद कवाड़, मनमोहन गांधी, निहालचंद पालरेचा, प्रेमचंद लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं का सहयोग रहा।
Source link
गुरुद्वय जन्मजयंती समारोह में तप, त्याग और सेवा का संदेश:200 श्रावक-श्राविकाओं ने की सामायिक, 300 ने सामूहिक एकासना किया
