Headlines

गोंडा मेडिकल कॉलेज से अधिकांश बीमारियों की दवा खत्म:बाहर से लिखी जा रही दवा, सीएमएस बोले- ऑर्डर दिया गया, शाम तक आएगा स्टॉक




गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दवाइयों की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज आज मंगलवार दोपहर 3 बजे बुखार, दर्द,आई ड्रॉप,चर्म रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अधिकांश बीमारियों की दवाएं खत्म हो गई हैं। डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी मरीजों और उनके तीमारदारों को मेडिकल कॉलेज से दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे उन्हें मजबूरन बाहर महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दवाइयों की कमी की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जल्द से जल्द दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम की फटकार के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने खत्म हुई दवाओं के लिए ऑर्डर दे दिया है। काजीदेवर स्थित स्टोर रूम से दवाएं मंगलवार शाम तक मेडिकल कॉलेज पहुंचने की उम्मीद है। दवा न मिलने से परेशान एक महिला मरीज ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि वह घंटों से लाइन में लगी है, लेकिन उसे आधी दवाएं ही मिल रही हैं और आधी नहीं। उसने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। सत्यम शुक्ला ने भी मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि वह अपने पिता की दवा लेने आए थे और सुबह से लाइन में खड़े हैं। अंदर बैठे कर्मचारी पर्चा देखकर दवा काट दे रहे हैं और कह रहे हैं कि दवा बाहर से लेनी पड़ेगी। एक अन्य महिला ने भी लाइन में लगने के बाद भी दवा न मिलने और हो रही दिक्कतों की शिकायत की। वहीं कप्तान सिंह नाम के युवक ने बताया कि यहां पर पूरी दवा नहीं मिल रही है बाहर से दवा लेने के लिए कह रहे हैं हम लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। अधिकतर लोगों ने यही बताया कि यहां पर पूरी दवा नहीं मिल रही है यहां पर हम लोगों के परिचय पर लिखी दवा को अंदर वितरण कमरे में बैठे लोग काट दे रहे हैं। गोंडा मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉक्टर अनिल तिवारी ने बताया की दवा लाने के लिए वाहन ना होने के चलते कठिनाइयां हो रही है। एंबुलेंस के माध्यम से धीरे-धीरे दवाइयां मंगाई जा रही है शाम तक आने की उम्मीद है कल से इलाज करने आ रहे हैं मरीज और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *