Headlines

तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा:कोलारस में अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, सेल्समैन हटाने की मांग




शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग की अकोदा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन पिछले तीन महीने से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। मंगलवार को सरपंच भानू प्रकाश लोधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत सौंपकर राशन वितरण शुरू कराने और सेल्समैन को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अकोदा वनउपज सहकारी समिति रन्नौद के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकान पर पदस्थ सेल्समैन गोलू लोधी हितग्राहियों को राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, राशन लेने पहुंचने पर उनसे मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता। कई बार राशन नहीं आने का बहाना बनाकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सेल्समैन ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करता है और शिकायत करने की चुनौती देता है। किसी भी हितग्राही को राशन नहीं मिला
ग्रामीण सीताराम ने बताया कि पिछले तीन महीने से किसी भी पात्र हितग्राही को राशन नहीं मिला है। जब भी ग्रामीण दुकान पर पहुंचते हैं तो उन्हें राशन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। अकोदा पंचायत के सरपंच भानू प्रकाश लोधी ने जानकारी दी कि लगातार ग्रामीण उनके पास राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसी कारण ग्रामीणों के साथ कोलारस एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है। सरपंच के अनुसार, एसडीएम ने दो दिन के भीतर मामले की जांच कराने, सेल्समैन को हटाने और हितग्राहियों को तीन माह का लंबित राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *