![]()
गोड्डा पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घाट मंजवारा और लुकलुकी क्षेत्र से चोरी हुए छह समरसेबुल पंप, बैटरी और इन्वर्टर सहित कई औजार बरामद किए हैं। ये चोरियां गोड्डा जिले के मुफस्सिल क्षेत्र में हुई थीं। ग्राम घाट मंजवारा और लुकलुकी स्कूल से समरसेबुल पंप चोरी हुए थे, जबकि लुकलुकी के दो घरों से बैटरी और इन्वर्टर चुराए गए थे। इन घटनाओं के संबंध में गोड्डा मुफस्सिल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने चोरी के सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी दल का गठन करने का निर्देश दिया था। गठित छापामारी दल द्वारा सूचना संकलन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हरना चौक के पास दो लड़के कम दाम में बैटरी और इन्वर्टर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों लड़के भागने लगे इस सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अपनी टीम के साथ हरना मोड़ पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों लड़के भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से एक लड़के को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए संदिग्ध लड़के की पहचान रतन कुमार मांझी के रूप में हुई, जो रामेश्वर मांझी का पुत्र और ग्राम माल डुमरिया, थाना गोड्डा मुफस्सिल का निवासी है। गहन पूछताछ के दौरान, आरोपी रतन कुमार मांझी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घाट मंजवारा और लुकलुकी गर्ल्स स्कूल से समरसेबुल तथा लुकलुकी ब्राह्मण टोला में दो घरों से बैटरी और इन्वर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो इन्वर्टर, एक बड़ी बैटरी और चोरी के समय इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, आरोपी सोनू मिर्धा के पास और अन्य स्थानों से कुल छह समरसेबुल पंप भी बरामद किए गए।
Source link
गोड्डा पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया:दो चोर गिरफ्तार, 6 समरसेबुल पंप और इन्वर्टर सहित औजार बरामद
