Headlines

गोवा की टिकट-होटल बुक करने के नाम पर ठगी:रोहतक पुलिस ने पकड़ा आरोपी, फोन, लैपटॉप, चेक बुक, एटीएम, पास बुक व सिम काबू




रोहतक में गोवा जाने के लिए हवाई जहाज की टिकट बुक करने व होटल बुक करने के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। जनता कॉलोनी निवासी मनीष ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि वह पशुओं की फुड स्पलीमेंट बेचने का काम करता है। इसके लिए करीब 20 कर्मचारी काम करते है, जिन्हें गोवा घुमाने के लिए अमन से संपर्क किया गया। अमन का रोवर बडिज टुर एंड ट्रैवल्स का ऑफिस है। अमन ने अपने साथी का मनीष को दिया नंबर
मनीष ने शिकायत में बताया कि आरोपी अमन ने उसे अपने दोस्त कैलाश का नंबर दिया, जो लोटस ऑफ ट्रैवल्स कंपनी चलाता है। मनीष ने कैलाश से संपर्क किया और 19 टिकट हवाई जहाज की आने-जाने व होटल बुक करवाया। कैलाश ने टिकट व होटल का फर्जी बिल मनीष को भेज दिया, जिसके बदले मनीष ने 3 लाख 70 हजार व 400 रुपए उसके खाते में भेज दिए। होटल के वाउचर मांगे तो आरोपी ने की आनाकानी
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मनीष ने जब आरोपी कैलाश से वाउचर मांगे तो आरोपी कैलाश ने टाल मटोल कर दिया। इससे मनीष को ठगी का आभास हुआ, जिसके बाद ऑनलाइन टिकट को चेक किया गया। मनीष को सिर्फ एक व्यक्ति की टिकट मिली, जबकि 18 लोगों की टिकट बुक नहीं थी। इसके बाद साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस मामले में पकड़े आरोपी से सामान किया बरामद
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुलिस ने मामले में गिरोह में शामिल एक आरोपी को काबू किया है, जिसकी पहचान कैलाश पुत्र राजकुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप, 19 चैक बुक, 8 एटीएम कार्ड, 6 पास बुक व 8 सिम कार्ड बरामद किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *