![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुटकापुरी गांव का हायर सेकेण्डरी स्कूल में कई तरह की समस्याएं है। स्कूल में व्यवस्थित कक्षाएं नहीं होने से इसका संचालन अतिरिक्त कमरा व बरामदा में किया जा रहा है। जिसे लेकर छात्र-छात्राओं को कई तरह से परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसे देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर भवन निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया कि साल 2008 से हायर सेकेण्डरी स्कूल का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इसकी कक्षाएं अतिरिक्त कमरा व बरामदा में लग रही है। उन्होंने बताया कि आज पर्यांत तक भवन का निर्माण नहीं किया जा सका है। स्कूल में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय है और इन विषयों के लिए कक्षाओं की आवश्यक्ता है। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में किचन सेट के अभाव के कारण गांव से खाना बनाकर लाया जाता है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि शासकीय पूर्व, माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालिका शौचालय के निर्माण की आवश्यक्ता है। शासकीय पूर्व, माध्यमिक शाला भवन में अहाता का निर्माण, शासकीय हायर सेकेण्डरी में प्रयोग शाला भवन व कम्पयूटर-लैब निर्माण काम कराने की मांग की गई है।
लंबे समय से समस्या बनी
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में आसपास के गांव से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन अव्यवस्था के कारण सभी को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में भी आवेदन देकर हायर सेकेण्डरी में भवन, प्रथामिक-माध्यमिक शाला में किचर शेड, स्कूल भवन में अहाता निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में हर दिन विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
Source link
रायगढ़ में हायर सेकेण्डरी स्कूल बरामदे में हो रहा संचालित:स्कूल भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा आवेदन
