Headlines

घुघरा वॉटरफॉल में युवक से मारपीट:धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो आया सामने; पर्यटकों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग




मंडला जिले के निवास विकासखंड के घुघरा वॉटरफॉल में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक युवक से धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पर्यटकों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बारिश के मौसम में घुघरा वॉटरफॉल देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां मारपीट की घटना सामने आने से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने वॉटरफॉल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा बल और निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जलप्रपात पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *