Headlines

चूरू में युवक सड़क किनारे बेहोश मिला:अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा




चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नया बस स्टैंड रोड पर मंगलवार देर रात एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। गश्त कर रही पुलिस ने उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार दोपहर, पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड 36 निवासी विकास सोनी ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उसका बड़ा भाई, वार्ड तीन निवासी जगदीश सोनी (30), पिछली रात किसी काम से नया बस स्टैंड की ओर आया था। देर रात कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी, तभी नया बस स्टैंड के पास उन्हें जगदीश सड़क किनारे अचेत हालत में पड़ा मिला। पुलिस तुरंत उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गई, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *