![]()
चंडीगढ़ सेक्टर-49 की कॉलोनी में शुक्रवार शाम घर में परिवार के साथ बैठे ऑटो चालक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवक ऑटो चालक राजकुमार के घर पहुंचे। आते ही एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना-49 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजकुमार और परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है। घटना से तीन दिन पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। 3 दिन पहले घर पर अज्जू, विजय और हड्डी नाम के युवक आए थे और उसे गोली मारने की धमकी देकर गए थे। राजकुमार के मुताबिक, शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गोली साइड से निकलने पर बची जान राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर परिवार के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक उसके घर पर आए। इनमें से एक युवक ने आते ही फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। राजकुमार का कहना है कि उसकी किस्मत अच्छी थी कि गोली उसे नहीं लगी और उसकी जान बच गई। उसने कहा कि अगर गोली लग जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। डीएसपी के आने के बाद से था शक राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एरिया डीएसपी गुरजीत कौर पुलिस पार्टी के साथ इलाके में आई थीं। उस समय काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। राजकुमार के मुताबिक, वह रास्ते में ही खड़ा था। इसी दौरान डीएसपी ने उससे पूछा था कि क्या यहां साहिल नाम का कोई व्यक्ति रहता है। राजकुमार ने बताया कि उसने डीएसपी को बताया था कि साहिल पिछले मोहल्ले में रहता है। उसका आरोप है कि इसके बाद से ही कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे थे और उसके खिलाफ मन में खंदक पालकर बैठे हुए थे। राजकुमार का कहना है कि इसी रंजिश के चलते उसके साथ यह घटना हुई है। आरोपियों की जगह हमें परेशान कर रही पुलिस घटना के बाद राजकुमार के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पहले धमकी मिलने की शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। अब फायरिंग की घटना होने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने के बजाय शिकायतकर्ता और उसके परिवार को ही परेशान किया जा रहा है।
Source link
चंडीगढ़ में ऑटो चालक पर फायरिंग:3 दिन पहले दी धमकी, वारदात के बाद आरोपी फरार; परिजन बोले-पुलिस कर रही परेशान
