चंडीगढ़ में जीरो बजट पर होंगे गुलदाउदी और रोज फेस्ट:स्पॉन्सरशिप से जुटेंगे ₹1 करोड़, एजेंसी को मिलेगा 60% विज्ञापन स्पेस




चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के दो प्रमुख आयोजनों 39वें गुलदाउदी शो और 55वें रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी निगम इन कार्यक्रमों पर अपने बजट से कोई राशि खर्च नहीं करेगा। दोनों आयोजनों को जीरो बजट मॉडल के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरा खर्च स्पॉन्सरशिप के माध्यम से जुटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग ने प्राइवेट एजेंसियों, कंपनियों, फर्मों, एनजीओ और अन्य संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। नगर निगम ने दोनों आयोजनों के लिए करीब एक करोड़ रुपए की स्पॉन्सरशिप जुटाने का लक्ष्य रखा है। जानिए स्पॉन्सरशिप से लेकर विज्ञापन स्पेस तक पूरी जानकारी: तीन-तीन दिन चलेंगे दोनों आयोजन दोनों आयोजनों में शहरवासियों और पर्यटकों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस दौरान रोज प्रिंस-प्रिंसेस और रोज किंग-क्वीन प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। फूलों की प्रदर्शनी, रंगोली, पेंटिंग, फोटोग्राफी और पतंगबाजी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क, फूड कोर्ट और मनोरंजन की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पिछले दो साल से सफल रहा है स्पॉन्सरशिप मॉडल नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से इन आयोजनों को जीरो बजट और स्पॉन्सरशिप मॉडल के तहत सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इससे निगम के बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ा और शहरवासियों को बड़े स्तर के कार्यक्रमों का आनंद मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *