चंडीगढ़ में हत्यारा बोला-गुस्सा आ गया था, तो चाकू मारा:अब पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा, बाप-बेटा दोनों गिरफ्तार; दुकानदार के दिल पर वार किए थे




चंडीगढ़ के सेक्टर 26 मंडी में सब्जी लगाने की जगह को लेकर दुकानदार की हत्या करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद उर्फ डमरू और उसके बेटे प्रियांशु (24) वारदात के बाद फरार थे। पुलिस की लगातार दबिश के बीच दोनों ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि, जिस चाकू से देशराज की हत्या की गई थी, वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा कि “गलती हो गई, गुस्सा आ गया था। अब पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा।” पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल चाकू की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के बाद आरोपियों ने हथियार कहां छिपाया या फेंका था। मृतक देशराज हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। मंडी में सब्जी लगाने की जगह को लेकर उनका विनोद के साथ विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उन पर चाकू से हमला किया गया। सीने पर दिल के पास किए गए वार से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाप-बेटे ने किया सरेंडर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अलग-अलग जगहों पर छिप रहे हैं। पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दोनों ने गिरफ्तारी से पहले ही सरेंडर कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू की तलाश की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *