Headlines

बरनाला में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप:रात दो बजे रोने की आवाज सुनकर पहुंची मां तो सहमी थी बच्ची, ​आरोपी फरार




बरनाला ​बेटी और पिता के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के थाना महल कलां इलाके में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मां पहुंची तो सहमी थी बेटी मामले की जांच कर रहीं इंस्पेक्टर वीरपाल कौर ने बताया कि घटना की रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। तड़के लगभग 2 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची। बच्ची काफी सहमी हुई थी। मां द्वारा पूछने और हिम्मत देने पर नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी पुलिस ने पीड़िता के बयानों और मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *