Headlines

चंडीगढ़ में 15 साल के किशोर का मर्डर:3 नाबालिग गिरफ्तार, कहासुनी के बाद वारदात; पार्क में विवाद के बाद गला दबाया




चंडीगढ़ के मौलीजागरां में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात मौलीजागरां के एक पार्क में हुई। 15 वर्षीय अमित किसी बात को लेकर 3 नाबालिग लड़कों के साथ बैठा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट से बचने को भागा, आरोपियों ने दबोचा पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद तीनों आरोपियों ने अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए अमित वहां से भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर दोबारा पकड़ लिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान तीनों ने अमित को पकड़ लिया और उनमें से एक ने उसका गला दबा दिया। इससे अमित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो तीनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने अमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ के बाद पकड़े घटना की सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों में तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *