Headlines

मंडी के रिवालसर में कांग्रेस वर्करों का प्रदर्शन:विधायक इंद्र सिंह गांधी का पुतला फूंका; अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में की नारेबाजी




बल्ह कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी जिले के रिवालसर में विधायक इंद्र सिंह गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली और विधायक का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन पंचायत समिति चुनाव के दौरान विधायक द्वारा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति चुनाव के बाद विधायक लगातार कांग्रेस नेताओं और वैधानिक पदों पर आसीन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के खिलाफ असभ्य और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने विधायक इंद्र सिंह गांधी को भविष्य में संयमित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी जारी रही तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और तेज करेंगे। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं में विश्वास रखती है, लेकिन किसी भी नेता या कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत राव, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, प्रधान पदम सिंह भाटिया, गगन इंदौरिया, यादविंदर सिंह, चमन शर्मा, किशोरी लाल, गोपाल ठाकुर, ठेकेदार सुंदर सिंह राव, ललित ठाकुर, राकेश कुमार, अनिल गुप्ता सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *